ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

ग्‍लोबल संकेतों से शेयर बाजार मजबूत, सेंसेक्‍स और न‍िफ्टी चढ़ा

ग्लोबल मार्केट से म‍िल रहे मिले-जुले संकेत के बीच मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार ने तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत की.

Stock Market Updates: ग्लोबल मार्केट से म‍िल रहे मिले-जुले संकेत के बीच मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार ने तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत की. मंगलवार सुबह प्रमुख भारतीय शेयर बाजार के सेंसेक्‍स और न‍िफ्टी सूचकांक शुरू से ही मजबूत द‍िखाई द‍िए.

कारोबार की शुरुआत में 30 अंक वाला सेंसेक्‍स 54,307.56 पर खुला, वहीं 50 अंक वाला न‍िफ्टी सूचकांक 16,225.55 पर खुला. प्री-ओपन सेशन में सेंसेक्‍स के 30 में से 22 शेयर हरे न‍िशान के साथ कारोबार करते देखे गए. सोमवार को सेंसेक्स 37.78 अंक गिरकर 54,288.61 पर बंद हुआ, वहीं निफ्टी 26.35 अंक टूटकर बंद हुआ था.

दूसरी तरफ सोमवार के ट्रेडिंग सेशन के दौरान अमेरिकी शेयर बाजार में रिकवरी देखने को मिली. र‍िकवरी के साथ डाओ जोंस 600 अंक उछलकर बंद हुआ. नैस्डेक भी दिन की ऊंचाई पर बंद हुआ. यूरोप के बाजार भी हरे निशान में ट्रेड करते दिखाई दिए. यूरोपियन मार्केट में 1.5 फीसदी की तेजी देखने को मिली.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.