ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

दंतेवाड़ा में आदिवासी सम्मेलन में शामिल हुए CM भूपेश बघेल 

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सोमवार को दंतेवाड़ा में आदिवासी सम्मेलन में शामिल हुए। यहां उन्होंने समाज के सदस्यों से सीधे चर्चा की। इसमें सर्व आदिवासी समाज ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सामने भवन बनाने की मांग रखी। समाज की मांग पर CM ने बस स्टैंड के पास 50 लाख और पातररास में 5 करोड़ रुपए की लागत से भव्य रूप से भवन निर्माण करवाने की घोषणा कर दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इंद्रावती नदी पर पुल बनने से उस इलाके के ग्रामीणों के लिए विकास का द्वार खुल गया है। वहां सरकार की योजनाएं पहुंच रही हैं। अब उस इलाके के लोगों को स्वास्थ्य लाभ देने के लिए नदी पार कौरगांव में 30 बिस्तर अस्पताल खोला जाएगा। साथ ही बारसूर मुख्यालय में भी 50 बिस्तर का अस्पताल खुलेगा। CM ने कहा कि बड़े तुमनार को उप तहसील बनाया जाएगा। दंतेवाड़ा शहर में महिला थाना और दंतेवाड़ा हाई स्कूल मैदान का जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण किया जाएगा।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कारली में बने पुनर्वास केंद्र का उद्घाटन किया है। इस पुनर्वास केंद्र में कुल 36 परिवार रहेंगे। फिलहाल मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उद्घाटन कर 30 परिवारों को आवास की चाबी सौंपी हैं। इसके साथ ही समूह की महिलाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए मुख्य मार्ग पर कांपलेक्स बनाए गए हैं, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उसका भी उद्घाटन किया है। दंतेवाड़ा में नक्सल पीड़ित परिवारों के लिए बनाए गए आवासीय एवं व्यावसायिक परिसर में डैनेक्स नवा दंतेवाड़ा गारमेंट फैक्ट्री में प्रिंटिंग यूनिट का CM ने अवलोकन किया। इस प्रिंटिंग यूनिट में नक्सल पीड़ित, आत्म समर्पित नक्सली एवं नक्सल हिंसा पीड़ित परिवार की महिलाएं प्रिंटिंग का काम कर रही हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.