ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

एबी डिविलियर्स IPL 2023 में होंगे रायल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम का हिस्सा

एबी डिविलियर्स और आरसीबी का गहरा नाता रहा है और वो साल 2021 तक इस टीम के साथ बने रहे थे। पिछले साल उन्होंने क्रिकेट के हर प्रारूप से संन्यास ले लिया था और इस सीजन में वो आरसीबी के लिए खेलते हुए नहीं दिखे थे, लेकिन एक बार फिर से आइपीएल के अगले सीजन यानी साल 2023 में उनका इस टीम के साथ जुड़ने की बातें सामने आ रही हैं। साउथ अफ्रीका के इस पूर्व महान बल्लेबाज ने साफ कर दिया है कि वो अगले साल किसी ना किसी रूप में आरसीबी के साथ जुड़ेगे। आरसीबी के पूर्व कप्तान विराट कोहली  ने इसी महीने कहा था कि उन्हें उम्मीद है कि डिविलियर्स अगले साल किसी नई भूमिका में आरसीबी के साथ होंगे।

एबी डिविलियर्स ने वीयू स्पोर्ट से बात करते हुए कहा मुझे खुशी है कि विराट ने इसकी पुष्टि कर दी। ईमानदारी से कहूं तो अभी कुछ तय नहीं किया है। मैं अगले साल आइपीएल में जरूर लौटूंगा। किस भूमिका में यह नहीं पता लेकिन मुझे उसकी कमी महसूस हो रही है। 38 साल के एबी ने आगे बात करते हुए कहा कि सुना है कि कुछ मैच बैंगलोर में हो सकते हैं। मैं अपने दूसरे घर लौटना चाहूंगा और फिर से खचाखच भरे चिन्नास्वामी स्टेडियम को देखना चाहूंगा साथ ही मुझे वापसी का इंतजार है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.