ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

किच्चा सुदीप और जैकलीन फर्नांडीज का नया गाना रिलीज

किच्चा सुदीप और जैकलीन फर्नांडीज बीते कई दिनों से चर्चा में बने हुए हैं। अब दोनों अपनी फिल्म ‘विक्रांत रोना’ को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में इस फिल्म का पहला गाना ‘रा रा रक्कम्मा’ हिंदी में रिलीज कर दिया गया है। इस गाने को लिरिक्स के साथ रिलीज किया गया है, जिसमें दोनों का जबरदस्त डांस देखने को मिल रहा है। अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर गाना रिलीज होने की जानकारी दी। गाने के साथ ही जैकलीन ने सभी को एक चैलेंज भी दिया है। गाने का वीडियो शेयर करते हुए जैकलीन ने लिखा, ‘आपके लिए एक चैलेंज, क्या आप ‘रा रा रक्कम्मा’ की तरह डांस कर सकते हैं। इस ऑडियो का इस्तेमाल कर अपने डांस वीडियो बनाए और ‘विक्रांत रोना’ को टैग करना न भूलें।’

अनूप भंडारी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘विक्रांत रोना’ में किच्चा सुदीप और जैकलीन फर्नांडीज के आलावा रविशंकर गौड़ा, मधुसूदन राव, निरुप भंडारी और वासुकी वैभव मुख्य भूमिका में हैं। वही, इस गाने को पांच भाषाओं में अलग-अलग तारीख पर रिलीज किया जा रहा है। कन्नड़ में 23 और हिंदी में आज यानी 24 को गाना गाना रिलीज हो चुका है। वहीं, अब 25 को तेलुगू, 26 को तमिल और 27 को मलयालम में गाना रिलीज होगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.