ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

प्राकृतिक आपदा में मृत के आश्रितों के लिए अनुग्रह अनुदान वितरण शिविर का हुआ आयोजन

मोतिहारी: डॉ राधाकृष्णन सभागार, मोतिहारी में आपदा प्रबंधन विभाग, बिहार पटना एवं जिला प्रशासन ,पूर्वी चंपारण के सौजन्य से जिले भर में स्थानीय प्राकृतिक आपदा में मृत आश्रितों को अनुग्रह अनुदान वितरण शिविर का आयोजन जिलाधिकारी, शीर्षत कपिल अशोक की उपस्थिति में किया गया।
जिला आपदा प्रबंधन विभाग , मोतिहारी के द्वारा स्थानीय प्राकृतिक आपदा में मृत 50 आश्रितों का खाता सत्यापन के पश्चात 44 लाभुकों के बीच 1 करोड़ 76 लाख रुपए अनुग्रहित अनुदान राशि का प्रमाण पत्र दिया गया।
जिलाधिकारी ने सभी लाभुकों को संबोधित करते हुए कहा कि यह राशि आरटीजीएस के माध्यम से उनके खाते में शीघ्र ही भेजी जाएगी।
उन्होंने लाभुकों से कहा कि इस राशि का उपयोग हुए अपने आवश्यकतानुसार खर्च कर सकते हैं।आपलोग किसी भी बिचौलिए या दलाल के बहकावे में ना आए ।
किसी प्रकार की समस्या हो तो तुरंत अपर समाहर्ता आपदा से संपर्क करना सुनिश्चित करेंगे।
इस अवसर पर अपर समाहर्ता आपदा, वरीय पदाधिकारी आपदा , जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, उप निर्वाचन पदाधिकारी, संबंधित लाभुक आदि उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.