ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

हरे न‍िशान के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्‍स और न‍िफ्टी मजबूत

ग्‍लोबल मार्केट से म‍िले संकेतों का असर घरेलू शेयर बाजार पर भी द‍िखाई द‍िया. बुधवार को कारोबार की शुरुआत में सेंसेक्‍स और न‍िफ्टी हरे न‍िशान के साथ खुले. कारोबार की शुरुआत में सेंसेक्‍स 54,254.07 पर खुला. वहीं न‍िफ्टी 16,196.35 स्‍तर पर खुला.

Stock Market Updates: ग्‍लोबल मार्केट से म‍िले संकेतों का असर घरेलू शेयर बाजार पर भी द‍िखाई द‍िया. बुधवार को कारोबार की शुरुआत में सेंसेक्‍स और न‍िफ्टी हरे न‍िशान के साथ खुले. कारोबार की शुरुआत में सेंसेक्‍स 54,254.07 पर खुला. वहीं न‍िफ्टी 16,196.35 स्‍तर पर खुला. प्री-ओपन सेशन के दौरान सेंसेक्‍स के 30 में से 22 शेयर हरे न‍िशान के साथ कारोबार करते देखे गए.

ग्लोबल बाजार से मिले-जुले संकेत

मंगलवार के ट्रेडिंग सेशन में ग्लोबल बाजार से मिले-जुले संकेत म‍िले. अमेरिकी बाजार में डाओ जोंस 50 अंक चढ़कर बंद हुआ. हालांक‍ि नैस्डेक में 2.4 प्रत‍िशत की भारी गिरावट देखने को मिली. सोशल मीडिया शेयर्स में बड़ी बिकवाली के कारण मेटा 7% ग‍िरा तो ट्विटर 5% गिरकर बंद हुआ.

इससे पहले मंगलवार को लगातार दूसरे दिन शेयर बाजार ग‍िरावट के साथ बंद हुए. 30 शेयर पर आधारित सेंसेक्स मजबूती के साथ खुला लेकिन अंत में 236 अंक गिरकर 54,052.61 प्‍वाइंट पर बंद हुआ. इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 89.55 अंक की गिरावट के साथ 16,125.15 प्‍वाइंट पर बंद हुआ.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.