ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

ई-कामर्स साइट पर फर्जी रिव्यू लिखने वालों पर सरकार रखेगी नजर

सरकार ई-कामर्स साइट पर फर्जी रिव्यू लिखने वाले लोगों पर पैनी नजर रखेगी। उपभोक्ता मंत्रालय ने इस संबंध में आज एक बैठक बुलाई है। ई-कामर्स कंपनियों के साथ होने वाली इस बैठक में फर्जी रिव्यू लिखने वाले लोगों पर शिकंजा कसने के लिए योजना बनाई जाएगी। बैठक में उपभोक्ता मामलों के सचिव, एडवटाइजिंग स्टैंडर्ड काउंसिल आफ इंडिया के सदस्य मौजूद रहेंगे। बैठक में मुख्य तौर पर फर्जी रिव्यू की वजह से उपभोक्ताओं पर होने वाले असर पर चर्चा होगी। इस बात पर भी चर्चा होगी कि कैसे फर्जी रिव्यू के जंजाल से बचा जा सकता है। इसी सिलसिले में उपभोक्ता मामलों के सचिव रोहित कुमार ने सभी हितधारकों को चिट्ठी लिखी है।इस बैठक में फ्लिपकार्ट, अमेजन, टाटा संस, रिलायंस रिटेल समेत कंज्यूमर फोरम, लॉ यूनिवर्सिटी, वकील, FICCI, CII, कंज्यूमर राइट एक्टिविस्ट शामिल होंगे। उपभोक्ता मामलों के सचिव ने चिट्ठी के साथ साथ स्टेकहोल्डर्स के साथ यूरोपियन कमीशन की प्रेस रिलीज को भी साझा किया है। जिसमें 223 प्रमुख वेबसाइट्स पर ऑनलाइन कंज्यूमर रिव्यू पर यूरोपीय संघ व्यापी स्क्रीनिंग के परिणामों को उजागर किया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.