ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

रेल सूचना प्रणाली केंद्र में सॉफ्टवेयर प्रोफेशनल्स के लिए करे आवेदन

रेल मंत्रालय के एक संगठन रेल सूचना प्रणाली केंद्र  द्वारा इस 150 सरकारी नौकरियां निकाली गई हैं, जिनके लिए आवेदन की प्रक्रिया जल्द ही समाप्त होने वाली है। नई दिल्ली के चाणक्यपुरी में स्थित क्रिस द्वारा जारी भर्ती विज्ञापन के मुताबिक 144 असिस्टेंट सॉफ्टवेयर इंजीनियर और 6 असिस्टेंट डाटा एनालिस्ट  के पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। इन पदों के लिए उम्मीदवार क्रिस की आधिकारिक वेबसाइट, cris.org.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि क्रिस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 26 अप्रैल 2022 को शुरू हुई थी।असिस्टेंट सॉफ्टवेयर इंजीनियर पदों के लिए आवेदन के इच्छुक उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कंप्यूटर साइंस एण्ड इंजीनियरिंग या कंप्यूटर साइंस या कंप्यूटर टेक्नोलॉजी या इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी या कंप्यूटर साइंस एण्ड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीई / बीटेक या कंप्यूटर अप्लीकेशन में एमसीए या कंप्यूटर साइंस में चार वर्षीय डिग्री कोर्स  न्यूनतम 60 फीसदी अंकों के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए। साथ ही, गेट परीक्षा में निर्धारित स्कोर प्राप्त किया होना चाहिए। कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग में एमई/एमटेक किए उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं, बशर्ते उनके पास गेट 2022 स्कोर हो।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.