ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

सेना से भरा ट्रक श्योक नदी में गिरा

लद्दाख के तुरतुक सेक्टर में हुए एक बड़े हादसे मेें सेना के सात जवान बलिदान हो गए, जबकि 19 घायल हो गए हैं। सभी को सैन्य अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें से कई जवानों की हालत गंभीर है। यह हादसा उस समय पेश आया जब जवानों से भरा ट्रक श्योक नदी में गिर गया। जवानों की एक टुकड़ी ट्रक में सवार होकर परतापुर के ट्रांजिट कैंप से हनीफ सेक्टर के अग्रिम इलाके की ओर जा रही थी।शुक्रवार की सुबह करीब नौ बजे 26 जवानों का एक दल ट्रक में सवार होकर परतापुर स्थित ट्रांजित कैंप से आगे जा रहे थे। हनीफ सेक्टर की ओर जा रहा ट्रक जब थोइस से करीब 25 किलोमीटर दूर पहुंचा तो अचानक ट्रक चालक से असंतुलित होकर सड़क से करीब 50 से 60 नीचे श्योक नदी में फिसल कर गिर गया। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई आसपास के लोगों और पुलिस व सेना के जवानों ने मिलकर रेस्क्यू आपरेशन चलाया। नदी में गिरे सभी जवानों को निकाला गया।इनमें से सात जवानों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। बाकी 19 घायलों में कई की हालत गंभीर है। सभी को पहले परतापुर के 403 फील्ड अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद इनमें से कुछ को बेहतर इलाज के लिए शिफ्ट किए जाने की भी खबर मिल रही है। मृतक जवान और घायलों के नाम और पते की जानकारी अभी नहीं मिली है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.