ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

आइपीएल को मिल सकता है नया चैंपियन

इंडियन प्रीमियर लीग 2022 का कारवां अब अपने आखिरी मैच तक पहुंच गया है। 29 मई को वर्ल्ड के सबसे बड़े स्टेडियम, नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले इस फाइनल मुकाबले में पहली बार आइपीएल खेल रही गुजरात टाइटंस का सामना आइपीएल के पहले सीजन की विजेता टीम राजस्थान से होगा। आइपीएल 2022 के इस सीजन में गुजरात की टीम जिस तरह से खेली है उसको देखते हुए लगता है कि इस बार फैंस को नया चैंपियन मिलना लगभग तय है। गुजरात ने इस सीजन में पहले लीग स्टेज में 10 जीत दर्ज कर प्वाइंट्स टेबल में पहले नंबर पर खत्म किया और फिर क्वालीफायर में 188 के स्कोर को आखिरी ओवर तक चले मैच में सफलतापूर्वक चेज किया और फाइनल में जगह बनाई।आइपीएल के इस सीजन में राजस्थान के खिलाफ गुजरात का पलड़ा इसलिए भारी है क्योंकि गुजरात में बाकी टीमों की तुलना में मैच विनर्स अधिक हैं। गुजरात ने अब तक खेले गए मुकाबलों में से 8 में चेज करते हुए जीत हासिल की है और हर मुकाबले में टीम के लिए अलग-अलग मैच विनर्स टीम की तरफ से सामने आए हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.