ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

7 साल बाद सबसे बड़ी कंपनी कोल इंडिया करेगी फ्यूल इम्पोर्ट

देश में लगातार हो रही बिजली की कमी को देखते हुए सरकार के स्वामित्व वाली कोल इंडिया ने बड़ा फैसला लिया है। कोल इंडिया 7 साल बाद कोयला इम्पोर्ट करने जा रही है। 2015 के बाद यह पहली बार होगा, जब कोल इंडिया ने इम्पोर्ट करेगी। ऐसा इसलिए किया जा रहा है, ताकि अप्रैल में हुई बिजली संकट की स्थिति से बचा जा सके। फिलहाल देश बीते 6 साल के सबसे खराब बिजली संकट से जूझ रहा है।

ऊर्जा मंत्रालय के 28 मई को लिखे लेटर के मुताबिक, कोल इंडिया गवर्नमेंट टू गवर्नमेंट बेसिस पर कोयला इम्पोर्ट आयात करेगी। इस कोयले को राज्य के बिजली उत्पादकों और और स्वतंत्र बिजली उत्पादकों (IPP) के थर्मल पावर प्लांट्स को सप्लाई किया जाएगा। कोल इंडिया दुनिया की सबसे बड़ी कोयला कंपनियों में से एक है।ऊर्जा मंत्रालय का यह लेटर कोयला सचिव और कोल इंडिया के अध्यक्ष सहित सभी शीर्ष केंद्रीय और राज्य ऊर्जा अधिकारियों को भेजा गया है। 2022 की तीसरी तिमाही के दौरान देश में कोयले की कमी होने की आशंका है। इस दौरान बिजली की मांग भी बढ़ेगी। मंत्रालय ने कहा कि कम से कम संभव दरों पर कोयले की खरीद के लिए अंडर प्रोसेस टेंडर को प्रतीक्षा सूची में रखा जा सकता है। कोयले के इम्पोर्ट के लिए राज्य और स्वतंत्र बिजली उत्पादक ​​​​​​(IPP) प्रक्रिया के तहत G2G तरीके से खरीद को अंजाम देंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.