ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

CM योगी ने BJP कार्यकर्ताओं को दिया 75 सीटों का लक्ष्य

सीएम योगी आदित्यनाथ ने भाजपा के कार्यकर्ताओं को अभी से 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारी के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि अगले चुनाव की भाव भूमि हमें अभी से तैयार करनी होगी और एक बार फिर से लोकसभा की 75 सीटें जीतने का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ना है। रविवार को लखनऊ में स्थित अटल बिहारी वाजपेयी साइंटिफिक कन्वेंशन सेंटर में पार्टी की एक दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के उद्घाटन सत्र को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए सीएम योगी ने 30 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र में भाजपा की सरकार के आठ वर्ष पूरे होने पर बधाई और शुभकामनाएं दी। योगी ने मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि 2024 के चुनाव की भाव भूमि हमें अभी से तैयार करनी होगी। यह बैठक प्रदेश पार्टी अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की अध्यक्षता में हो रही है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पार्टी को विधानसभा चुनाव में बेहतर परिणाम मिला है, इसलिए हमें 2024 के लिए अभी से आगे बढ़ना होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि 2024 के लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में एक बार फिर से हमें साबित करना है, इसलिए 75 लोकसभा सीटों का लक्ष्य लेकर अभी से आगे बढ़े। सीएम योगी ने भरोसा जताया कि वह आप सभी कार्यकर्ताओं के परिश्रम से एक बार फिर से यह साकार होगा और यह कार्यसमिति उस विश्वास के साथ आगे बढ़ेगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.