ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन शानदार तेजी के साथ खुले भारतीय शेयर बाजार, सेंसेक्स में 600 अंकों की उछाल

Stock Market Opening: सेंसेक्स 623 अंक यानी 1.44 फीसदी की तेजी के साथ 55,507 पर खुला है और निफ्टी 175 अंक यानी  1.07 फीसदी की बढ़त के साथ 16,527.60 पर खुलने में कामयाब रहा है.

Stock Market Opening Today 30th May: शेयर बाजार में आज शानदार तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत हुई है. एशियाई शेयर बाजारों में तेजी के चलते भारतीय बाजार में तेजी के साथ शुरुआत हुई है. मुंबई स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स में 630 अंकों की तेजी का साथ तो निफ्टी 175 अंकों के साथ कारोबार की शुरुआत हुई है.

कैसे खुला बाजारशेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार में हरे निशान में ट्रेड हो रहा है. सेंसेक्स 623 अंक यानी 1.44 फीसदी की तेजी के साथ 55,507 पर खुला है और निफ्टी 175 अंक यानी  1.07 फीसदी की बढ़त के साथ 16,527.60 पर खुलने में कामयाब रहा है.

सेक्टोरल अपडेटशेयर बाजार में तेजी के दौरान सभी सेक्टर्स के शेयरों में तेजी देखी जा रही है. बैंकिंग, आईटी, ऑटो, एफएमसीजी, एनर्जी जैसे सेक्टर के शेयर तेजी के साथ ट्रेड कर रहे हैं. निफ्टी के 50 में से 47 शेयर तेजी के हरे निशान के साथ कारोबार कर रहे हैं और 3 शेयरों में गिरावट देखी जा रही है. तो सेंसेक्स के 30 शेयरों में 27 शेयर हरे निशान में कारोबार कर रहा है. वहीं केवल 3 शेयर लाल निशान में कारोबार कर रहा है.

आज के चढ़ने वाले शेयर्सचढ़ने वाल शेयरों पर नजर डालें तो इंफोसिस 2.89 फीसदी, यूपीएल 2.56 फीसदी, एचसीएल टेक 2.44 फीसदी, टाटा मोटर्स 2.42 फीसदी, ग्रासिम 2.39 फीसदी, अडानी पोर्ट्स 2.29 फीसदी, विप्रो 2.27 फीसदी, टाइटन कंपनी 2.09 फीसदी, टेक महिंद्रा 1.95 फीसदी की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है.

आज के टॉप लूजर्सगिरने वाले शेयर्स पर नजर डालें तो JSW Steel 2.17 फीसदीस इप्का लैब 1.30 फीसदी, एनएमडीसी 0.48 फीसदी, इंटर ग्लोब 0.61 फीसदी, ग्लेनमार्क 0,38 फीसदी, अपोलो हॉस्पिटल 0.02 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.