ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने गोवा के 35वें स्थापना दिवस पर लोगों को दी बधाई

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने 35वें गोवा राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर दुनिया भर के गोवावासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। अपने एक संदेश में सावंत ने कहा कि, गोवा के गौरवशाली इतिहास में स्थापना दिवस एक यादगार दिन है। 1987 में आज के ही दिन गोवा भारतीय संघ का 25वां राज्य बना था। 30 मई गोवावासियों द्वारा अपनी पहचान की रक्षा के लिए और ऐतिहासिक महत्व के बनाए रखने के लिए संघर्ष का परिणाम है।सावंत ने राज्य में विकास को लेकर कहा कि सभी के सामूहिक प्रयासों से, गोवा ने तेजी से प्रगति की है। भारत का सबसे छोटा राज्य होने के बावजूद, गोवा का इतिहास लंबा और विविध है। गोवा ने पिछले कुछ दशकों में उल्लेखनीय प्रगति हासिल की है। जिसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, विकास और बुनियादी ढांचे का खास स्थान है। साथ ही विभिन्न विकासात्मक परियोजनाएं और कार्यक्रम जो राज्य द्वारा कार्यान्वित किए जा रहे हैं, एक स्पष्ट संकेत है कि गोवा प्रगति की ओर अग्रसर है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.