ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

कोरियोग्राफर-डांसर उषा जे ने हिप-हॉप और भरतनाट्यम का बनाया फ्यूजन

पेरिस की 25 वर्षीय कोरियोग्राफर-डांसर उषा जे अपने एक डांस वीडियो से पूरे सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। इंस्टाग्राम पर छाई डांस वीडियो में वह दो बिलकुल अलग- अलग डांस फॉर्म भरतनाट्यम और हिप-हॉप का फ्यूजन डांस परफॉर्म करते हुए नजर आ रही हैं। अपने इस एक्सपेरिमेंट से वह सोशल मीडिया पर काफी तारीफें बटोर रही हैं।

उन्होंने इस डांस फॉर्म को ‘हाइब्रिडभरतम’ नाम दिया है। वीडियो में एक पल में वह हिप-हॉप के लॉकिंग-पॉपिंग स्टेप बड़ें स्टाइल से करती हैं और दूसरे ही पल वह भरतनाट्यम की अलग-अलग मुद्रा परफॉर्म करती नजर आ रही हैं। इस डांस वीडियो को अब तक सोशल मीडिया पर 39 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं और तारीफों की छड़ी लगा दी है।

तमिल-श्रीलंकन भरतनाट्यम डांसर ने अमेरिकी रैपर के साल 2018 के हिट सॉन्ग ‘अपरोर’ गाने पर डांस करते हुए बड़ी तेजी से अपनी पर्सनालिटी को बदला है। डांस वीडियो पोस्ट करते हुए उषा लिखती हैं कि भरतनाट्यम और हिप-हॉप दोनों की उनके पसंदीदा डांस फॉर्म है। वह दोनों ही डांस फॉर्म सीखती हैं, इन्हें पंसद करती हैं और इनका सम्मान करती हैं। पैसिर में जन्मीं और पली-बड़ी उषा जे जाफना के श्रीलंकन-तमिल परिवार से ताल्लुक रखती हैं। पेरेंट्स ने 1990 में श्रीलंका में 26 साल चले सिविल वॉर के कारण देश छोड़ दिया था। उषा बचपन से ही अपनी परंपराओं और संस्कृति को जानने की इच्छा रखते हुए बड़ी हुईं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.