ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

सोने की कीमतों में तेज उछाल, 51 हजार के पार पहुंचा भाव, चेक करें आज का लेटेस्‍ट रेट

सोने और चांदी की मांग ग्‍लोबल मार्केट में दोबारा बढ़नी शुरू हो गई है. डॉलर की कमजोरी और अमेरिकी बांड यील्‍ड में आई गिरावट का फायदा बुलियन को मिल रहा है. इसके असर से एमसीएक्‍स पर सोने का वायदा भाव फिर 51 हजार के ऊपर निकल गया है.

नई दिल्‍ली. ग्‍लोबल मार्केट के दबाव में सोमवार सुबह सोने-चांदी की कीमतों में उछाल दिखा और सोना एक बार फिर 51 हजार के भाव को पार कर गया. चांदी की चमक भी आज बढ़ी है और यह 62 हजार के ऊपर ट्रेडिंग कर रही.

मल्‍टीकमोडिटी एक्‍सचेंज (MCX) पर सोमवार सुबह 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने का वायदा भाव 139 रुपये बढ़कर 51,052 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया. इससे पहले सोने में ट्रेडिंग की शुरुआत 50,974 पर खुलकर हुई थी, लेकिन लगातार बढ़ती मांग से वायदा भाव 0.27 फीसदी बढ़कर 51 हजार के पार चला गया. इस महीने की शुरुआत में सोने की कीमत में लगातार गिरावट दिखी थी.

चांदी की भी चमक बढ़ीसोने की तर्ज पर आज शुरुआती कारोबार में चांदी की कीमतों में भी उछाल दिखा. एमसीएक्‍स पर चांदी का वायदा भाव 382 रुपये बढ़त के साथ 62,498 रुपये प्रति किलोग्राम पहुंच गया. सुबह चांदी में ट्रेडिंग की शुरुआत 62,277 के भाव पर खुलकर हुई थी. हालांकि, लगातार बढ़ती मांग से इसकी वायदा कीमत जल्‍द ही 0.61 फीसदी उछाल के साथ 62,500 रुपये प्रति किलोग्राम के करीब पहुंच गई.

ग्‍लोबल मार्केट में भी तेजीग्‍लोबल मार्केट में भी आज सुबह सोने-चांदी की कीमतों में उछाल देखा गया. अमेरिका के बुलियन बाजार में सोने का हाजिर भाव 0.62 फीसदी बढ़त के साथ 1,861.32 डॉलर प्रति औंस हो गया, जबकि चांदी 0.87 फीसदी उछाल के साथ 22.23 डॉलर प्रति औंस के भाव पहुंच गई. ग्‍लोबल मार्केट में आई इस तेजी का असर आज भारतीय बाजार पर भी बखूबी दिखा है.

इसलिए दोबारा बढ़ रही सोने की चमकसोने की मांग दोबारा बढ़ने के पीछे की सबसे बड़ी वजह डॉलर में आई कमजोरी है. ग्‍लोबल मार्केट में डॉलर कमजोर होने के साथ अमेरिकी बांड यील्‍ड में भी गिरावट आई है, जिससे निवेशक एक बार फिर सेफ हैवन की तलाश में सोने की ओर मुड़ रहे हैं. इसका सीधा फायदा सोने की मांग पर दिख रहा और कीमतों में भी उछाल आ रहा है. ग्‍लोबल मार्केट का असर भारत सहित अन्‍य खुदरा बाजारों पर भी दिखेगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.