ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

तालाब में डूबने से दिव्यांग छात्र की मौत

भिलाई के रिसाली स्थित दर्री तालाब में 10वीं के छात्र की डूबने से मौत हो गई। मामले की जानकारी होने के बाद दुर्ग से एसडीआरएफ की टीम वहां पहुंची। इसके बाद टीम ने ऑक्सीजन सिलेंडर लेकर 3 घंटे तक तालाब के ढूंढा तब जाकर उन्हें शव मिला और उसे पानी से बाहर लाया गया। नेवई पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पीएम के लिए भेज दिया।
थाना प्रभारी ने बताया रिसाली बस्ती निवासी शैलेंद्र नेताम (16) पिता जगत नेताम रविवार दोपहर दर्री तालाब नहाने गया था। शैलेंद्र एक पैर से विकलांग था और उसे तैरना भी नहीं आता था। उसके दोस्त और वो तालाब के किनारे घाट पर ही नहा रहे थे। नहाते समय अचानक उसका पैर फिसल गया। इससे वह गरे पानी में चला गया। तैरना नहीं आने से वह पानी में डूब गया। उसे डूबता देख उसके दोस्तों ने शोर मचाया। इसके बाद मामले की जानकारी नेवई पुलिस और एसडीआरएफ की टीम को दी गई। सूचना मिलते ही नेवई पुलिस और एसडीआरएफ मौके पर पहुंच गई। पुलिस मर्ग कायम जांच कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.