ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

सिविल सेवा परीक्षा के अंतिम नतीजे घोषित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिविल सेवा परीक्षा 2021 में सफल घोषित उम्मीदवारों को बधाई दी। पीएम ने ट्वीट करके कहा, “उन सभी को बधाई जिन्होंने सिविल सेवा परीक्षा, 2021 को पास किया है। इन युवाओं को मेरी शुभकामनाएं जो भारत की विकास यात्रा के एक महत्वपूर्ण समय में अपने प्रशासनिक करियर की शुरुआत कर रहे हैं, जब हम आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं।” दूसरी तरफ, पीएम ने असफल रहे उम्मीदवारों का भी उत्साहवर्धन करते हुए कहा, “मैं उन लोगों की निराशा को पूरी तरह से समझता हूं जो सिविल सेवा परीक्षा को पास नहीं कर सके लेकिन मैं यह भी जानता हूं कि ये उत्कृष्ट युवा हैं जो किसी भी क्षेत्र में अपनी छाप छोड़ेंगे और भारत को गौरवान्वित करेंगे। उन्हें मेरी शुभकामनाएं।”

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में सम्मिलित हुए उम्मीदवारों के लिए आज, 30 मई 2022 की तारीख महत्वपूर्ण है । संघ लोक सेवा आयोग द्वारा सिविल सेवा परीक्षा 2021 के अंतिम नतीजों की घोषणा आज कर दी गई है। आयोग द्वारा जारी अंतिम नतीजों के अनुसार, श्रुति शर्मा ने पहला स्थान स्थान प्राप्त किया है। यूपीएससी सिविल सर्विसेस फाइनल रिजल्ट के अंतर्गत ऐसे सभी उम्मीदवारों की सूची की गई है जिन्हें अंतिम रूप से नियुक्ति के लिए चयनित किया गया है। इस सूची को सिविल सेवा परीक्षा के अंतिम चरण मुख्य परीक्षा के व्यक्तित्व परीक्षण चरण में सम्मिलित हुए उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट, upsc.gov.in पर जारी होने के बाद देख सकते हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.