ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

केंद्र सरकार जल्द लॉन्च करेगी ‘जन समर्थ’ प्लेटफार्म

अपनी अलग-अलग योजनाओं को एक ही प्लेटफार्म पर उपलब्ध कराने के लिए सरकार ‘जन समर्थ’ पोर्टल लॉन्च करने जा रही है। इसकी मदद से आम लोगों के लिए विभिन्न मंत्रालयों और विभागों द्वारा चलाई जाने वाली अलग-अलग स्कीम को एक्सेस करना आसान हो जाएगा।इस पोर्टल से शुरुआत में 15 क्रेडिट-लिंक्ड सरकारी योजनाओं को शामिल किया जाएगा। इस फैसले को नरेंद्र मोदी सरकार के मिनिमम गवर्नमेंट मैक्सिमम गवर्नेस से जुड़े विजन के तौर पर देखा जा रहा है। इस सुविधा का धीरे-धीरे विस्तार किया जाएगा, क्योंकि केंद्र की कुछ स्कीम में कई विभागों की भागीदारी होती है। जैसे कि प्रधानमंत्री आवास योजना और क्रेडिट लिंक्ड कैपिटल सब्सिडी स्कीम जैसी योजनाएं हैं, जिन्हें अलग-अलग मंत्रालयों द्वारा चलाया जा रहा है। अभी एसबीआइ और दूसरे बैंकों द्वारा इसकी टेस्टिंग की जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, इस पोर्टल में ओपन आर्किटेक्चर होगा, जिससे राज्य सरकारें और अन्य संस्थान भी भविष्य में इस प्लेटफार्म पर अपनी योजनाओं को शामिल कर सकेंगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.