ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

UPSC टॉपर श्रुति शर्मा ने अपनी सफलता के पीछे का बताया राज़

नई दिल्ली: यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा-2021 में पहला स्थान हासिल करने वाली श्रुति शर्मा ने सोमवार को कहा कि ”अत्यंत सहायक” माता-पिता और दोस्तों ने उनकी इस यात्रा में मदद की। दिल्ली में रहने वाली सेंट स्टीफंस कॉलेज की पूर्व छात्रा शर्मा ने कहा कि उन्हें ऐसे परिणाम की उम्मीद नहीं थी और यह एक सुखद आश्चर्य है।

उन्होंने कहा कि इसका श्रेय उन सभी को जाता है जो मेरी यात्रा में शामिल थे, खासकर मेरे माता-पिता और वे दोस्त जिन्होंने मेरी सहायता की और मार्गदर्शन किया। शर्मा ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) से स्नातकोत्तर की पढ़ाई की और पिछले चार वर्षों से सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रही थीं। वह जामिया मिलिया इस्लामिया की रेजिडेंशियल कोचिंग अकादमी (आरसीए) की छात्रा थीं।

 आरसीए को अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अल्पसंख्यक जैसे वर्गों से संबंधित छात्रों को मुफ्त कोचिंग और आवासीय सुविधाएं प्रदान करने के लिए विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) की तरफ से आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। जामिया के एक अधिकारी ने बताया कि कोचिंग अकादमी के 23 छात्रों ने परीक्षा पास की है। यूपीएससी द्वारा सोमवार को घोषित परिणाम के अनुसार कुल 685 परीक्षार्थियों ने सफलता हासिल की है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.