ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

UNBELIEVABLE! गोल गप्पे खाने में इतनी मशगूल हुई काम्या पंजाबी, दुकान पर ही छोड़ आईं 1 लाख, पता चलते ही उड़े होश

मुंबई: बी-टाउन स्टार्स को अक्सर डाइटिंग भूल गोलगप्पे और कई लजीज खानों के चटखारे लेते देखा गया। कुछ समय पहले रुबीना दिलाइक ने अपनी फैमिली के साथ पानी पूरी के चटकारे लेते हुए दिखाई दी थीं। वहीं अब काम्या पंजाबी को भी  पानी पूरी के मजे लेते देखा गया हालांकि इस दौरान उनके साथ एक ऐसी घटना हुई जिसे वह कभी भूल नहीं पाएंगी।

काम्या गोलगप्पे खाने में इतनी मशगूल हुई कि एक लाख कैश शॉप पर भूलीं। काम्या के साथ यह घटना इंदौर में घटी। जब वह वापस होटल लौटीं तब उन्हें अपने एक लाख रुपयों का ख्याल आया। जब उनके एक दोस्त तुरंत उस जगह दोबारा पहुंचे तो उनके पैसों का लिफाफा वहीं पड़ा हुआ था। राहत की बात रही कि काम्या को पैसे वापस मिल गए।

इस घटना की जानकारी खुद काम्या ने एक न्यूजपोर्टल से बात करते हुए दी।  काम्य बताती हैं-‘मैं संडे को एक इवेंट के लिए इंदौर में थी। मैं जब वापस आ रही थी, मेरे मैनेजर ने कहा कि मैम यहां एक छप्पन दुकान है जो बढ़िया पानी पूरी खिलाता है। इंदौर तो वैसे ही चाट के लिए फेमस है और मैं खुद को रोक नहीं पाई और वहां जाने का फैसला कर लिया। इस दौरान मेरे पास एक लिफाफा भी था। उसमें करीब 1 लाख रुपए का कैश था। मैंने वह टेबल पर किनारे रख दिया और खाने लगी। लेकिन खाने और फोटो लेने में इतना बिजी हो गई कि मैं अपना वहां वो लिफाफा भूल आई।’

काम्या ने बताया कि जब वह होटल पहुंचीं तब उन्हें लिफाफे के बारे में याद आया। उन्होंने कहा- ‘मेरा दोस्त मौके पर पहुंचा। मैं बहुत परेशान थी और उम्मीद कर रही थी कि बस मिल जाए। मैं सोच रही थी कि अगर वापस मिल गया तो मुझे असल में अपनी किस्मत का शुक्रिया करना होगा। जब वह वहां पहुंचा तो मेरा पैकेट उसी जगह मिला जहां छोड़ा था। मुझे नहीं पता कि इस पर कैसे रिएक्ट करना है क्योंकि मुझे बहुत आश्चर्य लग रहा था। मुझे लगता है कि इंदौर के लोग असल में बहुत अच्छे और दुयालु हैं।’

वर्कफ्रंट की बात करें तो काम्या आखिरी बार टीवी सीरियल ‘शक्ति: अस्तित्व के एहसास की’ में नजर आई थीं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.