ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

चौथे प्रयास में आइएएस बने अक्षय पिल्ले, आइएएस माता-आइपीएस पिता ने सदा किया प्रेरित

रायपुर । छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के देवेंद्र नगर के रहने वाले अक्षय पिल्ले ने यूपीएससी की परीक्षा में 51रैंक हासिल किया है। अक्षय ने मैकेनिकल इंजीनियरिंग से 2017 में एनआईटी रायपुर से बीटेक की डिग्री ली है। अक्षय ने नईदुनिया से खास बातचीत में बताया कि बचपन से उनकी मां रेणु पिल्ले जो कि वर्तमान में छत्तीसगढ़ सरकार में अपर मुख्य सचिव के पद पर काम कर रही हैं और उनके पिता संजय पिल्ले जोकि आईपीएस आफिसर हैं, दोनों ने ही प्रेरित किया। वे बताते हैं कि यह उनका चौथा अटेम्प्ट था। इसके पहले वह दो नंबर से चूक गए थे। रैंक के अनुसार उन्हें आइएएस आफिसर बनने का मौका जरूर मिलेगा। अक्षय ने स्कूली शिक्षा रायपुर के राजकुमार कॉलेज से पूरे की है।

केरल के प्रशांत नायक को देखकर लगता था बनू आफिसर: अक्षय

अक्षय बताते हैं कि केरल में जिस तरह आइएएस आफिसर प्रशांत नायर ने काम करके बेहतर दिखाया मेरे जीवन के लिए माडल बने। उनको देखकर ही मुझे लगता था कि यह क्षेत्र ऐसा है जहां पर बहुत ही स्वतंत्रता के साथ जनता के लिए काम किया जा सकता है। मेरे परिवार में मेरी मां और मेरे पिता ने हमेशा सपोर्ट किया।

जब निराश होता था तब साथ देती थी मां

अक्षय बताते हैं कि तैयारी के दौरान जब मैं कभी निराश होता था तो मेरे हौसला अफजाई का काम मां करती थी। उन्होंने हमेशा ढांढस बंधाया कि सफलता मिलेगी। आज जो कुछ हूं, उसमें मेरे माता-पिता का अहम योगदान है।

यह दिया सक्सेस मंत्र

कोई भी परीक्षा कठिन नहीं होती बस आप की लगन और ईमानदारी जरूरी है। हो सकता है कि आप इसमें असफल हो। जैसा कि मैं दो बार साक्षात्कार में गया और 2 बार में मुख्य परीक्षा तक गया। एक बार दो अंक से चूक गया था तो मुझे लगा कि सफलता जरूर मिलेगी और मैं डटकर पढ़ाई करता रहा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.