ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

यौन उत्पीड़न मामले में अभिनेता विजय बाबू को अग्रिम जमानत

साउथ अभिनेता और निर्माता विजय बाबू की के खिलाफ दायर यौन उत्पीड़न मामले में केरल हाईकोर्ट के द्वारा उन्हें अग्रिम जमानत मिल गई है। इससे पहले, वकील ने अदालत के समक्ष विजय बाबू की वापसी का टिकट पेश किया था, जो दुबई से सोमवार के लिए था। लेकिन तब लंबित अग्रिम जमानत के कारण इसे रद्द कर दिया गया था। फिलहाल रिपोर्ट के मुताबिक, अग्रिम जमानत मिलने के बाद अब अभिनेता एक जून को दुबई से भारत वापस लौटेंगे।

इससे पहले विजय बाबू पर कोच्चि पुलिस के द्वारा लुकआउट सर्कुलर (जिसके फरार होने की आशंका हो उसके लिए जारी किया जाने वाला नोटिस) जारी किया गया था और इसके बाद उन्हें चेतावनी भी दी गई थी कि अगर वह भारत नहीं लौटते हैं तो उनके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी किया जा सकता है। अभिनेता विजय बाबू पर उनके प्रोडक्श हाउस की एक महिला का यौन उत्पीड़न करने और फेसबुक के माध्यम से उसकी पहचान सबके सामने उजागर करने का आरोप था। इस मामले में विजय बाबू ने अग्रिम जमानत के लिए केरल हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.