ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

जंगली हाथियों के हमले में ग्रामीण महिला की मौत

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के जंगल में एक जंगली हाथी ने एक महिला को कुचल कर मार डाला। वन विभाग के अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सूरजपुर जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र के करंजवार सरहरी गांव के जंगल में जंगली हाथी के हमले में इंदरमनिया की मौत हो गई।प्रतापपुर के अनुमंडल अधिकारी आशुतोष भगत ने बताया कि प्रतापपुर वन क्षेत्र के करंजवार सरहरी गांव के पास सोमवार शाम को हाथी ने महिला पर हमला किया। अधिकारी ने बताया कि जानकारी मिली है कि सिंघारा गांव निवासी इंदरमनिया अपने मायके सरहरी गांव आई थी और सोमवार शाम वह अन्य दो महिलाओं के साथ जंगल में लकड़ी लेने गई थी, तभी हाथियों ने उन पर हमला कर दिया।उन्होंने बताया कि हाथियों को देख तीनों महिलाएं वहां से भागने लगीं, लेकिन इंदरमनिया को एक हाथी ने अपनी सूंड से पकड़ लिया और कुचलकर मार डाला। अधिकारियों के अनुसार, घटना की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग के एक दल को घटनास्थल पर रवाना किया गया और मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.