ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

एचडीएफसी ने बढ़ाई होम लोन की ब्याज दर

देश के महत्वपूर्ण बैंकों और हाउसिंग फाइनेंस कंपनियों ने कर्ज की ब्याज दरों में इजाफा किया है। एचडीएफसी ने घोषणा की है कि उसने अपनी बेंचमार्क उधार दर में 5 आधार अंकों की वृद्धि की है। यह एक ऐसा कदम हैं, जो नए और मौजूदा उधारकर्ताओं के लिए ईएमआई बढ़ा देगा। बता दें कि एक आधार अंक, एक प्रतिशत अंक का सौवां हिस्सा होता है। HDFC की ओर से कहा गया है कि उसने हाउसिंग लोन पर अपनी रिटेल प्राइम लेंडिंग रेट को 5 आधार अंक बढ़ा दिया है, जो 1 जून, 2022 से लागू हो गया है। यह तीसरी बार है जब एचडीएफसी ने पिछले एक महीने में अपने आरपीएलआर में बढ़ोतरी की है। मई में इसने दो बार में दरों को कुल 35 बीपीएस बढ़ाया।आईसीआईसीआई बैंक और पंजाब नेशनल बैंक ने अपनी सीमांत लागत पर आधारित उधार दर में बढ़ोतरी की घोषणा की है। सार्वजनिक क्षेत्र के पंजाब नेशनल बैंक  ने अपनी सीमांत लागत आधारित उधार दर में 15 आधार अंकों की बढ़ोतरी की है। पीएनबी की वेबसाइट के मुताबिक बढ़ी हुई दरें 1 जून से लागू हो गई हैं। वहीं, आईसीआईसीआई बैंक की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, उसने भी 1 जून, 2022 से फंड आधारित उधार दर की सीमांत लागत को संशोधित कर दिया है। इनके अलावा, बैंक ऑफ इंडिया ने भी 1 जून, 2022 से कुछ अवधियों के लिए फंड-आधारित उधार दर की सीमांत लागत में बढ़ोतरी की है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.