ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल, जापान को 1-0 से हराया

India vs Japan: भारत की ओर से पहला गोल राजकुमार पॉल ने दागा. पॉल ने पहले क्वार्टर के 7वें मिनट में गोल दागकर भारत को 1-0 की बढ़त दिलाई.

Asia Cup Hockey: एशिया कप हॉकी के तीसरे और चौथे स्थान के लिए आज भारत और जापान (India vs Japan) के बीच मुकाबला खेला गया. इसमें भारत ने जापान को 1-0 से हराकर ब्रॉन्ज मेडल (India Wins Bronze) अपने नाम किया. दूसरी ओर मलेशिया आज शाम गोल्ड मेडल के लिए दक्षिण कोरिया (MAS vs KOR) से खेलेगा. गत चैंपियन भारत इस साल एक युवा टीम के साथ एशिया कप खेलने उतरा था. पूर्व हॉकी दिग्गज सरदार सिंह (Sardar Singh) को पहली बार एक कोच के रूप में टीम की कमान सौंपी थी.

राजकुमार पाल ने दागा पहला गोल

बुधवार को Indonesia के जकार्ता में खेले गए मैच में भारतीय टीम के लिए राजकुमार पाल ने पहला गोल दागा. पॉल ने पहले क्वार्टर के 7वें मिनट में गोल दागकर भारत को 1-0 की बढ़त दिलाई.इससे पहले भारत और दक्षिण कोरिया के बीच सुपर 4 चरण का आखिरी राउंड रॉबिन लीग मैच 4-4 से ड्रॉ पर खत्म हुआ था. ये मैच भारतीय टीम के लिए फाइनल के लिहाज से काफी अहम था.

भारत में पुरुषों का हॉकी एशिया कप 2022 IND बनाम JAP लाइव स्ट्रीमिंग कैसे देखें?स्टार स्पोर्ट्स पुरुषों के हॉकी एशिया कप 2022 IND vs JAP LIVE का सीधा प्रसारण कर रहा है. डिज्नी हॉटस्टार पर मुकाबलों की लाइव स्ट्रीमिंग देखी जा सकती है.

पुरुष हॉकी एशिया कप 2022 IND vs JAP किस समय शुरू हुआ?पुरुष हॉकी एशिया कप 2022 IND बनाम JAP दोपहर 2:30 बजे से शुरू हुआ।

पुरुष हॉकी एशिया कप 2022 IND बनाम JAP का स्थान क्या है? पुरुषों का हॉकी एशिया कप 2022 IND बनाम JAP गेलोरा बुंग कार्नो स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, गेलोरा, सेंट्रल जकार्ता, इंडोनेशिया में खेला गया.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.