देश में कोरोना मामलों में फिर उछाल, कल की तुलना में 900 से ज्यादा नए मामले…एक्टिव केस भी बढ़े
रत में एक दिन में covid-19 के 3,712 नए मामले सामने आने के बाद देश में कोरोना वायरस से अब तक संक्रमित हो चुके लोगों की संख्या 4,31,64,544 हो गई। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 19,509 पर पहुंच गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, भारत में संक्रमण से पांच और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 5,24,641 हो गई है।
देश में covid-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 19,509 हो गई है, जो कुल मामलों का 0.05 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 1,123 की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.74 प्रतिशत है।
आंकड़ों के मुताबिक, दैनिक संक्रमण दर 0.84 प्रतिशत, जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 0.67 प्रतिशत है। देश में अभी तक कुल 4,26,20,394 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और covid-19 से मृत्यु दर 1.22 प्रतिशत है। वहीं, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक covid-19 रोधी टीकों की 193.70 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.