ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

क्रिकेटरों को अपने जिले का प्रतिनिधित्व करने में फक्र महसूस होना चाहिए: धोनी

चेन्नई : पूर्व भारतीय कप्तान और चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने बुधवार को कहा कि क्रिकेटरों को अपने जिले का प्रतिनिधित्व करने में गर्व महसूस होना चाहिए क्योंकि यह शीर्ष स्तर पर पहुंचने के लिए पहला कदम होता है।

धोनी ने यहां तिरूवलूर जिला क्रिकेट संघ (टीडीसीए) के रजत जयंती पर आयोजित एक कार्यक्रम में कहा, ‘पहली बार है जब मैं जिला संघ की सफलता के मौके पर आयोजित जश्न का हिस्सा बन रहा हूं। मैं अपने जिला क्रिकेट संघ (रांची) को भी शुक्रिया कहना चाहूंगा। क्रिकेटरों को अपने जिले का प्रतिनिधित्व करने में गर्व महसूस होना चाहिए।’

उन्होंने कहा, ‘मुझे फक्र है कि मुझे अपने देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला लेकिन अगर मैं अपने जिले या स्कूल के लिए नहीं खेला हो तो यह मुमकिन नहीं होता।’ इस मौके पर वह मुख्य अतिथि थे। उनके साथ आईसीसी के पूर्व अध्यक्ष और बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष एन श्रीनिवासन भी मौजूद थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.