कमलनाथ-दिग्विजयसिंह का ऑपरेशन “विजय”
विजयादशमी पर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह 130 दिन की यात्रा में एक-एक विधानसभा में पहुंचेंगे, रोड मैप तैयार, कमलनाथ ने हरी झंडी दी
भोपाल। मध्यप्रदेश में एकबार फिर सियासत गरमाने वाली है। कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह एकबार फिर यात्रा में निकलने वाले हैं। उनके इस कदम को राजनीतिक पंडित आगामी विधान सभा चुनाव की तैयारी की कड़ी से जोड़कर देख रहे हैं।
जानकारी के अनुसार विजयादशमी पर दिग्विजय सिंह का ‘विजय प्लान’ है। वे दशहरे के दिन प्रदेश के दौरे पर निकलेंगे। दिग्विजय सिंह के दौरे का पूरा रोड मैप तैयार हो गया है। दिग्विजय सिंह प्रदेश के एक-एक विधानसभा में पहुंचेंगे। 130 दिन की होगी पूरी यात्रा। दिग्विजय सिंह के प्लान को कमलनाथ ने हरी झंडी दी है। कार्यकर्ताओं को एक्टिव और जमीन पर पार्टी को मजबूत करने की उनकी रणनीति है।
बता दें कि 2018 विधानसभा चुनाव के पहले भी दिग्विजय सिंह नर्मदा परिक्रमा यात्रा पर निकले थे। नर्मदा यात्रा का पिछले चुनाव में कांग्रेस को फायदा मिला था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.