ब्रेकिंग
कोलकाता रेप केस: क्या आरोपी को बेल दे दें? कोर्ट में CBI के वकील के नदारद रहने पर जज हुईं नाराज हिमाचल प्रदेश: शिमला, सोलन और सिरमौर में बाढ़ की चेतावनी, 47 सड़कों पर यातायात ठप पूर्व IAS अधिकारी पूजा खेडकर पर बड़ा एक्शन, केंद्र सरकार ने किया बर्खास्त लखनऊ के ट्रांसपोर्ट नगर में गिरी बिल्डिंग, 20 लोग दबे, एक की मौत… SDRF-NDRF मौके पर थाने में पेट्रोल छिड़ककर युवती लगाने लगी आग, लोगों ने बचाया तो बताई कहानी लिस्ट आते ही कांग्रेस में बगावत, राजेंद्र जून, कपूर सिंह नरवाल ने पार्टी को कहा अलविदा भगवान शिव पर दिया गलत बयान, संतों में आक्रोश… अब अनिरुद्धाचार्य ने मांगी माफी हरियाणा: बेटों को MLA बनाने की ख्वाहिश…हुड्डा-सुरजेवाला के दांव पर सोनिया ने लगाया ‘ब्रेक’ 4 परिवार, 45 लाख वोटर्स… जम्मू कश्मीर में सरकार बनाने के लिए बीजेपी का यह फॉर्मूला क्या है? विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया के कांग्रेस में जाने से क्या बृजभूषण सिंह को मिल पाएगी सियासी संजीवनी?

ग्वालियर अंचल में ओलावृष्टि के बाद दौरे पर पहुंचे पूर्व विधायक के पैरों में सिर रखकर रोया किसान

ग्वालियर। कोलारस के ग्राम दीगोद में ओलावृष्टि से हुए नुकसान का जायजा लेने पहुंचे पूर्व विधायक महेंद्र सिंह यादव व कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह जब जानकी लाल धाकड़ के खेत पर पहुंचे तो, वह पैरों में गिर गया। पूर्व विधायक के पैरों में सर रखकर कर रोने लगा और बोला- साहब! मैं तो बर्बाद हो गया। बस प्राण ही नहीं निकल रहे। पास में खड़े पुलिस जवान व अधिकारियों ने किसान को जमीन से उठाया। इसके बाद पूर्व विधायक और कलेक्टर आगे बढ़ गए।

हे! भगवान यह क्या कर डाला

 पृथ्वीपुर जिला निवाड़ी की महिला किसान मक्खन देवी पत्नी शंकर का वीडियो तेजी से इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वह फसलों के बर्बाद होने से महिला बुरी तरह से रोती-बिलखती दिखाई दे रहीं है। पृथ्वीपुर के नारे खिरक निवासी मक्खन पत्नी शंकर रजक अपने खेतों में पहुंचीं तो खेतों के हालात देख ही रो पड़ी और उनके आंसू छलकने लगे। रोते हुए महिला ने कहा कि हे भगवान! यह क्या कर डाला। आसमान से अचानक आई प्राकृतिक आपदा कुछ ही समय में क्षेत्र में तबाही की तस्वीर बना गई है, जिस फसल के लिए किसानों ने जुताई, बुवाई और खाद में अपनी जमा पूंजी खर्च कर बड़ा किया था, उसके ओलों की भेंट चढ़ने से किसान परिवारों की कमर टूट गई है। बुंदेलखंड के छतरपुर, नौगांव, बिजावर और बड़ामलहरा तहसील के अंतर्गत करीब आधा सैकड़ा से अधिक गावों में फसल बर्बाद हुई है। वहीं टीकमगढ़ और निवाड़ी में भी ओलावृष्टि के कारण खेतों में खड़ी सरसों, चना, मटर को सबसे अधिक नुकसान हुआ है। जब सुबह पहुंचकर उन्होंने खेतों की स्थिति देखी तो आंखें छलक उठी। इस बार की फसल से उन्हें अपना कर्ज चुकाने की उम्मीद थी। लेकिन एक बार फिर मौसम ने धोखा दे दिया। ओले गिरने से उनकी गेहूं और मटर की फसल को 40 प्रतिशत तक नुकसान हुआ है

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.