ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बेटे को गंवाने के बाद सिद्धू मूसेवाला के परिवार वालो ने गृहमंत्री अमित शाह से लगाई ये गुहार

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के बाद अब परिवार वालों ने हत्या के मामले की जांच केंद्रीय एजेंसियों से कराने की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने गृहमंत्रालय को पत्र भी लिखा है। इस बात की जानकारी केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत ने दी है। उन्होंने गुरुवार को मूसेवाला के पिता से मुलाकात की है।

शेखावत ने बताया कि मूसेवाला के परिवार ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है। उन्होंने सिद्धु  की हत्या के मामले की जांच केंद्रीय एजेंसी से कराने की मांग की है।

बता दें कि इससे पहले मूसेवाला का मंगलवार को पैतृक गांव में अंतिम संस्कार किया गया। उनकी मौत के मामले में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का नाम सामने आ रहा है। वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कनाडा के गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने गायक की हत्या की जिम्मेदारी ली थी।

तो वहीं, इससे पहले पंजाब कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित से मुलाकात कर पार्टी नेता और गायक सिद्धू मूसेवाला की निर्मम हत्या की केंद्रीय एजेंसी राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) या केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से जांच कराने की मांग की थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.