ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

कुलगाम में बैंक के अंदर घुसकर मैनेजर मारी गोली, महीनेभर में 8वीं हत्या

मृतक बैंक मैनेजर का नाम विजय कुमार बताया जा रहा है. वह इलाक़ाई देहाती बैंक में बतौर मैनेजर काम करते थे. उन्होंने कुछ दिन पहले ही यहां नौकरी ज्वाइन की थी.

Kulgam Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों ने एक बार फिर से कायराना हरकत को अंजाम दिया है. घाटी में सुरक्षाबलों द्वारा चलाए जा रहे अभियानों से बौखलाए आतंकियों ने एक बैंक मैनेजर की गोली मारकर हत्या कर दी है. मृतक बैंक मैनेजर का नाम विजय कुमार बताया जा रहा है. मृतक विजय कुमार इलाक़ाई देहाती बैंक में बतौर मैनेजर काम करते थे. उन्होंने कुछ दिन पहले ही यहां नौकरी ज्वाइन की थी.

बताया जा रहा है कि आतंकवादियों ने विजय कुमार पर उस समय हमला किया जब वह इलाकाई देहाती बैंक की कुलगामा शाखा में ड्यूटी पर थे. बैंक मैनेजर की पहचान विजय कुमार के रूप में हुई है. वह राजस्थान के हनुमानगढ़ के रहने वाले थे. इस हमले के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके को घेरकर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है. वहीं इस घटना के बाद फिल्म निर्माता अशोक पंडित ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. अशोक पंडित ने कश्मीर में टारगेट किलींग पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार जम्मू-कश्मीर में हालत को नियंत्रण करने में पूरी तरह से फेल हो चुकी है.

आतंकियों के निशाने पर हिंदू नागरिक और सरकारी कर्मचारी

बीते कुछ समय से आतंकवादी घाटी में दहशत का माहौल कायम करने के लिए हिंदू नागरिक और सरकारी कर्मचारियों को चुनकर निशाना बना रहे हैं. आतंकियों ने हाल ही में बडगाम में कश्मीरी पंडित राहुल भट्ट और कुलगाम में महिला शिक्षक की गोली मारकर हत्या कर दी थी. जिसका कश्मीरी पंडितों ने जमकर विरोध किया था. घाटी में लगातार हो रही वारदातों के बाद कश्मीरी पंडितों ने सरकार से मांग की थी कि सभी प्रवासी सरकारी कर्मचारियों को सुरक्षित स्थान पर तैनात किया जाए.

प्रशासन ने उठाया ये कदम

घाटी में हिंदू नागरिकों खासकर सरकारी कर्मचारियों को निशाना बनाकर हो रही हत्याओं के बाद प्रशासन ने उनकी सुरक्षा को लेकर बड़ा कदम उठाया है. जम्मू प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर प्रधानमंत्री विशेष पैकेज के तहत कश्मीर में तैनात प्रवासियों और जम्मू संभाग के दूसरे कर्मचारियों को घाटी में 6 जून तक सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित करने का आदेश जारी कर दिया है. जिसके मुताबिक, कश्मीर संभाग में पीएम पैकेजे के तहत तैनात अल्पसंख्यक समुदायों के कर्मचारियों को तुरंत सुरक्षित स्थानों पर तैनात किया जाएगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.