नेशनल हेराल्ड केस: राहुल गांधी को ED का नया समन, अब 13 जून को पेश होने का आदेश
नेशनल हेराल्ड केस में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को नया समन जारी किया है। नए समन में अब राहुल गांधी को 13 जून को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। इससे पहले जारी किए गए समन में उन्हें 2 जून को ही बुलाया गया था, लेकिन वह विदेश दौरे पर होने के चलते पेश नहीं हुए थे। खबर है कि राहुल शुक्रवार को विदेश यात्रा से दिल्ली लौट रहे हैं।
राहुल गांधी के अलावा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को भी समन जारी किया गया है। उन्हें केंद्रीय एजेंसी ने 8 तारीख को दिल्ली स्थिति दफ्तर में पूछताछ के लिए बुलाया है। सोनिया गांधी फिलहाल कोरोना संक्रमित हैं, लेकिन कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि वह भी 8 जून को पेशी के लिए तैयार हैं।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.