मां लक्ष्मी का रूप होती हैं ये महिलाएं, जिनके शरीर पर होते हैं ये निशान, पैरों में छिपा होता है असली राज
Lucky Women: समुद्रशास्त्र में भाग्यशाली महिलाओं को लेकर कई बातें बताई गई हैं. जिन महिलाओं के शरीर पर ये निशान होते हैं उन्हें मां लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है. आइए जानते हैं कि इन लकी महिलाओं की पहचान कैसे की जा सकती है.
Signs Of Lukcy Women: शास्त्रों के अनुसार प्रत्येक व्यक्ति का स्वभाव, व्यक्तित्व, इच्छाएं, चरित्र , पसंद और नपसंद अलग-अलग होती है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार व्यक्ति की विभिन्न चीजों की पहचान राशि के आधार पर होती है. तो समुद्रशास्त्र के अनुसार व्यक्ति की शरीर के अंगों की बनावट के आधार पर भी स्वभाव और इच्छाएं आदि को जाना जाता है. हर व्यक्ति के शरीर पर तिल और चिन्ह होते हैं, जिसके आधार पर उनके स्वभाव के बारे में जाना जाता है.
सामुद्रिक शास्त्र में अंगों की बनावट, चिन्ह और तिलों के द्वारा व्यक्ति के बारे में जानकारी पाई जा सकती है. शरीर पर बनने वाले कुछ चिन्ह और तिलों को अशुभ माना गया है, तो कुछ चिन्हों को शुभ माना गया है. वहीं, कुछ चिन्ह व्यक्ति के भाग्यशाली होने का संकेत देते हैं. ऐसे ही आज हम जानेंगे ऐसी महिलाओं के बारे में जिनके शरीर पर बने ये निशान और चिन्ह उनके भाग्यशाली होने की पहचान होते हैं.
भाग्यशाली महिलाओं के शरीर पर निशान
पैरों के तलवे पर होता है ये निशान
सामुद्रशास्त्र का मानना है कि जिन महिलाओं के पैरों के तलवे पर कमल, शंख या च्रक का निशान होता है, वे बहुत ही भाग्यशाली होती हैं. साथ ही, चौड़े, गोल अंगूठे वाली महिलाओं को भी लकी माना जाता है. ये जहां जाती है वहीं धन-दौलत की बरसात होने लगती है.
लंबी उंगलियों वाली महिलाएं
ऐसा माना जाता है कि लंबी उंगलियों वाली महिलाएं भी लकी होती है. ऐसा माना जाता है कि इन उंगलियों वाली महिलाओं के पति नौकरी और व्यवसाय में बहुत तरक्की करते हैं. शादी के बाद ये महिलाएं अपने पति के लिए लकी साबित होती हैं और उनकी सफलता का कारण बनती हैं.
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.