ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

राफेल नडाल से इम्प्रेस हुए सचिन तेंदुलकर

भारत के महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री ने फ्रेंच ओपन 2022 के सेमीफाइनल में अलेक्जेंडर ज्वेरेव के चोटिल होने के बाद किए गए अपने ट्वीट से फैन्स का दिल जीत लिया है। तेंदुलकर और शास्त्री दोनों ने राफेल नडाल की ‘खेल भावना’ की जमकर तारीफ की है। दोनों दिग्गजों ने साथ ही ज्वेरेव के जल्द से जल्द चोट से ठीक होने की कामना की। लाल बजरी के बेताज बादशाह नडाल ने ज्वेरेव के टखने की चोट से रिटायर हो जाने से साल के दूसरे ग्रैंड स्लेम फ्रेंच ओपन के फाइनल में 14वीं बार जगह बना ली। ज्वेरेव ने जब मैच छोड़ा तब नडाल 7-6, 6-6 से आगे थे। मुकाबला तीन घंटे से अधिक चल चुका था और दूसरा सेट टाई ब्रेक में प्रवेश करने वाला था, लेकिन ज्वेरेव ने मैच छोड़ दिया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.