ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

राजा भोज एयरपोर्ट पर लैंडिंग के वक्‍त यात्रियों को लगा था झटका, चालक दल ने सूझबूझ दिखाते हुए विमान को सुरक्षित लैंड कराया

भोपाल ।   अहमदाबाद से भोपाल आ रही इंडिगो की उड़ान की असामान्य लैंडिंग (हार्ड लैंडिंग) मामले की नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने जांच शुरू कर दी है। डीजीसीए ने इस मामले में इंडिगो से स्पष्टीकरण मांगा है। असामान्य लैंडिंग की यह घटना दो जून की है। अहमदाबाद से भोपाल आ रही उड़ान संख्या 6-ई 7568 में लैंडिंग के समय जोरदार झटका लगा। रन-वे टच करने के बाद विमान सतह छोड़कर टेकआफ मोड पर आ गया था। हालांकि बाद में चालक दल ने सूझबूझ का परिचय देते हुए विमान को कुछ ही समय बाद सुरक्षित लैंड करा दिया था। विमान में सवार यात्रियों को झटका महसूस हुआ था। जिस तरह कार में अचानक ब्रेक लगने पर पीछे बैठे यात्रियों को झटका महसूस होता है, उसी तरह का अहसास यात्रियों को होने की खबर सामने आ रही है। सुरक्षित लैंडिंग के बाद यात्रियों ने भी इसकी शिकायत नहीं की। इंडिगो ने भी मामले की जानकारी न तो नागर विमानन महानिदेशालय को दी और न ही एयरपोर्ट डायरेक्टर से घटना का जिक्र किया गया। एटीसी ने अपनी तरफ से औपचारिक जानकारी एयर सेफ्टी डायरेक्टर एवं डीजीसीए को दी। इंडिगो के अफसर तो घटना के बारे में कोई जानकारी नहीं दे रहे हैं।

डीजीसीए ने जांच शुरू की, रिपोर्ट मांगी

कार्यवाहक एयरपोर्ट डायरेक्टर अमृत मिंज के अनुसार यह मामला डीजीसीए और इंडिगो के बीच का है। हमें लिखित सूचना नहीं मिली है लेकिन यह जानकारी मिली है कि डीजीसीए ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सूत्रों के मुताबिक डीजीसीए ने इंडिगो के उच्च प्रबंधन को तलब किया है। डीजीसीए के स्थानीय कार्यालय के अनुसार इंडिगो ने अपनी तरफ से कोई जानकारी नहीं दी, लेकिन जानकारी मांगे जाने पर कहा कि विमान की सुरक्षित लैंडिंग की गई थी। गड़बड़ी कहां और कैसे हुई, इसकी जांच डीजीसीए ने शुरू कर दी है। डीजीसीए इस बात की भी जांच करेगा कि क्या असामान्य लैंडिंग से यात्रियों की जान को भी कोई खतरा था। यदि ऐसा पाया गया तो इंडिगो पर कार्रवाई की जा सकती है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.