ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

5 हजार हर महीने कमाने का है बिल्कुल आसान सा तरीका, ये काम करने से मिलने लगेगी पेमेंट

Regular Income Idea: सरकारी बैंकों के साथ जुड़कर आप भी बड़ी आसानी से कमा सकते हैं 5 हजार रुपए हर महीना. जानिए कैसे..

Fixed Monthly Income Idea: अगर आप हर महीने एक फिक्स्ड कमाई करना चाहते हैं तो आपके लिए हम एक शानदार विकल्प लेकर आए हैं. इस स्कीम से आप किसी भी सरकारी बैंक के साथ जुड़ कर हर महीने अच्छी खासी कमाई कर सकते हैं. बैंकिंग सेवाएं (Banking Services) मुहैया कराने के साथ साथ सरकारी बैंक आम लोगों को अपने साथ जोड़कर काम करके कमाई का मौका भी देते हैं.

आप भी किसी सरकारी बैंक (Government Bank) के साथ जुड़कर कमाई करना चाहते हैं तो इसके लिए आप बैंक मित्र (Bank Mitra) बन सकते हैं. देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक समय-समय पर बैंक मित्र (Bank Mitra) के लिए आवेदन मांगता है.

कितनी अच्छी कमाई वाली स्कीम है ये?

बैंक मित्र बनने से आप कई तरह से कमाई बड़ी आसानी से कर सकते हैं. किसी भी व्यक्ति का खाता खोलने, पैसे जमा करवाने, पैसे निकालने, उसका क्रेडिट कार्ड और बिल भुगतान करने पर बैंक मित्र को कमीशन दिया जाता है. प्रधानमंत्री जन धन योजना (PMJDY) के तहत, सभी बैंक मित्र को 1.25 लाख रुपये का लोन भी दिया जाता है, जिसमें से 50,000 रुपये का ऋण सामान वगैरह के लिए, 25,000 रुपये का ऋण काम के लिए और 50,000 रुपये का लोन वाहन के लिए मिल जाता है.

इसके साथ ही बैंक मित्र को हर महीने 2000 से 5000 रुपये आमदनी के तौर पर दिए जाते हैं. बैंक मित्र बनने के लिए आपको सरकार के साथ जुड़कर काम करना होगा.

इन जरूरी दस्तावेज दस्तावेजों के बिना नहीं होगा कोई काम

पहचान पत्र के लिए पैन कार्ड, आधार कार्ड, पासपोर्ट या वोटर आईडी कार्ड की कॉपी चाहिए होगीयोग्यता के लिए 10वीं कक्षा की मार्कशीट और चरित्र प्रमाण पत्र होना जरूरीव्यावसायिक पते के लिए बिजली का बिल, टेलीफोन का बिल, राशन कार्ड, आधार कार्ड या पासपोर्ट की कॉपी लगेगीपासपोर्ट आकार के फोटो और बैंक पासबुक की कॉपी या फिर कैंसिल चेक के बिना ये काम नहीं हो पाएगा

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.