ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

हाथियों ने सिंदुरगढ़ में कहर बरपा कर दो परिवार को किया बेघर

कोरबा, कोरबा जिले में कटघोरा वन मंडल के पसान रेंज में मौजूद उत्पाती हाथियों के दल ने बीती रात सिंदूरगढ़ गांव में भारी उत्पात मचाते हुए दो ग्रामीणों के घर को तोड़ दिया जिससे प्रभावित ग्रामीण का परिवार बेघर हो गया है। सूचना मिलने पर वन विभाग का अमला तत्काल मौके पर पहुंचा और उतपात मचा रहे हाथियों को खदेड़ा तथा पीडि़त परिवार को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया।मिली जानकारी के अनुसार पसान रेंज के डंगोरा व मैनीनख्खा क्षेत्र में 4 हाथी घूम रहें है। यह हाथी शुक्रवार की आधी रात सिंदूरगढ़ की बस्ती में पहुंच गये और उत्पात मचाना शुरू कर दिया। इस दौरान हाथियों ने सुरेन्द्र सिंह श्याम व नरेन्द्र श्याम के घरों को निशाना बनाते हुए दरवाजा व दीवाल के बड़े हिस्से को तोड़ दिया इसकी सूचना में ही पसान रेंजर व अन्य कर्मियों को दी गई जिस पर वन अमला के द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर हाथियों को खदेडऩे की कार्रवाई की गयी। अमले द्वारा खदेड़े जाने पर हाथियों ने जंगल का रूख किया हाथियों के जंगल जाने के बाद वन अमले ने सुरेन्द्र व नरेन्द्र श्याम के परिवार को सुरक्षित स्थानो पर पहुंचाया। नुकसानी का आकलन करने के साथ ही रिपोर्ट तैयार की गई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.