ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पैसा डबल कराने वाली शानदार स्कीम, क्या आपने किया है इनमें निवेश?

Post Office Savings: अगर आप बचत के लिए कोई नई प्लानिंग करने की सोच रहे हैं तो आपके के लिए पोस्ट ऑफिस की एक खास बचत योजना (saving schemes) फायदेमंद हो सकती है. इससे टैक्स की भी होगी बचत.

Post Office Investment Plan: अगर आप बचत के लिए कोई नई प्लानिंग करने की सोच रहे है तो आपके के लिए पोस्ट ऑफिस की खास बचत योजना (Saving Schemes) फायदेमंद हो सकती है. इन स्कीमों के जरिए हर महीने अच्छी आमदनी भी होती है. इन स्कीम में नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट्स (NSC), पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट (POTD) और किसान विकास पत्र (KVP) शामिल है. आइए जानते हैं इन स्कीम के बारे में ऐसी सारी जानकारियां जो हैं निवेश के लिए बेहद जरूरी.

नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट्स (NSC)

नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट (NSC) में निवेश पर हर साल 6.8 प्रतिशत का ब्याज मिलता है. साथ ही सालाना आधार पर ब्याज की गणना की जाती है. वहीं निवेश की अवधि पूरी होने पर ही ब्याज वाली रकम दी जाती है. इस योजना में कम से कम एक हजार रुपये का निवेश किया जा सकता है. स्कीम में निवेश की कोई अधिकतम सीमा नहीं है. पोस्ट ऑफिस के NSC स्कीम के तहत निवेश की कुल अवधि 5 साल की है. इंडिया पोस्ट के अनुसार इस स्कीम के तहत खाता कम से कम 100 रुपये से खुलता है.

पोस्ट ऑफिस टर्म डिपॉजिट (POTD) में कैसे करें निवेश

बैंक की तरह पोस्ट ऑफिस में भी FD कर सकते हैं. पोस्ट ऑफिस में टर्म डिपॉजिट के नाम से यह स्कीम उपलब्ध है, जिसमें 1 साल, 2 साल, 3 साल और 5 साल के लिए पैसे जमा कर सकते हैं. फायदा यह है कि यहां बैंक के मुकाबले एफडी पर ब्याज दर ज्यादा है.

पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट के तहत 5 साल की जमा पर 6.7 फीसदी सालाना ब्याज मिल रहा है. पांच साल के टाइम डिपॉजिट पर सेक्शन 80सी के तहत टैक्स छूट का फायदा मिलता है वो अलग. पोस्ट ऑफिस फिक्स डिपॉजिट अकाउंट को भी व्यक्ति नकद या चेक के जरिए आसानी से खुलवा सकता है.

क्या है किसान विकास पत्र (KVP)

यदि आप अपने निवेश की रकम को दोगुना करना चाहते हैं तो KVP ही सबसे सही विकल्प है. जहां तक अन्य छोटी बचत स्कीमों की ब्याज दरों का सवाल है तो सरकार हर तिमाही उनकी समीक्षा करती है. इस तरह निवेश किया गया पैसा कब दोगुना होगा वह ब्याज दरों पर निर्भर करता है.

KVP के लिए वित्त वर्ष 2021 की पहली तिमाही में ब्याज दर 6.9 फीसदी तय किया है. यहां आपका निवेश 124 महीने में डबल हो जाएगा. अगर आप एकमुश्त 1 लाख रुपये निवेश करते हैं तो आपको मेच्योरिटी पर 2 लाख रुपये मिलेंगे. 124 महीने इस स्कीम का मैच्योरिटी पीरियड है. यह स्कीम इनकम टैक्स अधिनियम 80C के तहत नहीं आती. लिहाजा जो भी रिटर्न आएगा उसमें टैक्स लगेगा. हालांकि इस स्कीम में TDS की कटौती नहीं की जाती है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.