ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

अजहरुद्दीन ने पंड्या की गेंदबाजी पर संशय जताया 

नई दिल्ली । भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने कहा है कि हार्दिक पंड्या की गेंदबाजी पर उन्हें अभी भी संदेह है। अजहर ने कहा, ‘ पंड्या में क्षमता है उन्होंने भारतीय टीम के लिए पहले भी अच्छा किया है पर  लेकिन चोट के कारण वह टीम से अंदर बाहर होते रहे हैं। अब उन्होंने वापसी की है।  वह अपने कोटे के चार ओवर भी पूरे कर रहे हैं पर क्या वह आगे भी इसी तरह से गेंदबाजी कर पाएंगे यह अभी देखना होगा? हम यह भी चाहेंगे कि वह गेंदबाजी जारी रखें, क्योंकि वह एक ऑलराउंडर हैं।’
पंड्या ने चोट से उबरकर आईपीएल में शानदार वापसी की है पर इसके बाद भी उनकी गेंदबाजी को लेकर संशय बना हुआ था कि वह आईपीएल में गेंदबाजी कर पाएंगे या नहीं। पिछले साल टी20 विश्व कप में हार्दिक गेंदबाजी नहीं कर पाए थे। तब वह बल्लेबाजी में भी विफल रहे थे। वहीं आईपीएल के 15वें सत्र की शुरुआत में हार्दिक ने 140 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी की। इस दौरान कुछ समय के लिए उन्होंने गेंदबाजी से दूरी भी बनायी जिसके कारण उनकी फिटनेस पर संदेह बन रहा था पर राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ फाइनल में हार्दिक ने तीन विकेट लेने के साथ ही अच्छी बल्लेबाजी कर सभी प्रकार की अटकलों पर विराम लगा दिया। अजहर ने कहा, ‘ आईपीएल के फाइनल में उन्होंने गेम को पूरी तरह से बदलदिया था। वह एक अच्छी प्रतिभा हैं पर उन्हें निरंतरता बनाये रखनी होगी।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.