ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

दिवंगत सिंगर केके का आखिरी गाना कल होगा रिलीज

मशहूर भारतीय गायक केके अब इस दुनिया में नहीं हैं। मगर अपनी गायकी से फैंस के दिलों पर हमेशा राज करेंगे। केके के चाहने वालों के लिए एक खुशखबरी है। गायक का आखिरी गाना ‘धूप पानी बहने दो…’ कल रिलीज होगा। यह गाना आगामी फिल्म ‘शेरदिल: द पीलीभीत सागा’ का है। इस गाने को केके ने अपनी आवाज दी। इसे गुलजार साहब ने लिखा है और शांतनु मोईत्रा ने इसे कंपोज किया है। 31 मई को गायक केके ने दुनिया को अलविदा कह दिया था।

इस गाने का रिलीज संबंधी पोस्टर साझा किया गया है। पोस्टर पर लिखा है, ‘केके आप हमेशा हमारे दिल में रहेंगे। ‘शेरदिल’ का केके द्वारा गाया गया, गुलजार साहब द्वारा लिखित और शांतनु मोईत्रा द्वारा कंपोज किया गया गाना ‘धूप पानी बहने दे…’ कल आउट होगा।’ केके के चाहने वाले इस गाने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म के साथ-साथ इस गाने में दर्शकों की दिलचस्पी बढ़ गई है। ‘शेरदिल: द पीलीभीत सागा’ का ट्रेलर आउट हो चुका है। इसमें पंकज त्रिपाठी मुख्य किरदार में नजर आए। इस ट्रेलर की दर्शकों ने खूब तारीफ की है। यह फिल्म 24 जून को रिलीज हो रही है, जिसका निर्देशन श्रीजीत मुखर्जी ने किया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.