ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

मस्क ने टेस्ला में नई भर्तियों पर लगाई रोक

दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क का कर्मचारियों के प्रति सख्त रुख लगातार बना हुआ है और अब उनके नए एलान से इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला के कर्मचारियों में उथल-पुथल मची हुई है। दरअसल, टेस्ला के सीईओ मस्क ने कंपनी में कर्मचारियों की छंटनी को लेकर बड़ा बयान दिया है। एलन मस्क ने कहा है कि वह टेस्ला में कार्यरत अपने कर्मचारियों की संख्या में 10 फीसदी की कटौती करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने कंपनी में दुनियाभर में सभी नई भर्तियों पर भी रोक लगा दी है। इसका कारण उन्होंने वैश्विक अर्थव्यवस्था के वर्तमान हालातों को बताया है। मस्क ने कहा कि इस समय वैश्विक अर्थव्यवस्था की स्थिति को देखते हुए मुझे बहुत बुरा फील हो रहा है और इस तरह के फैसले लेने पड़ रहे हैं। टेस्ला के अधिकारियों को नियुक्तियों को रोकने के संबंध में आंतरिक ईमेल भेजा गया था। इसके बाद से कर्मचारियों में डर का माहौल पैदा हो गया है। गौरतलब है कि इस मामले में अभी टेस्ला की ओर से कोई टिप्पणी नहीं की गई है। इससे पहले हाल ही में एलन मस्क ने कर्मचारियों को लेकर और बड़ा बयान दिया था। हाल ही में टेस्ला के मालिक एलन मस्क की अपने कर्मचारियों को लिखी चिट्ठी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसमें उन्होंने कर्मचारियों से कहा कि वे हफ्ते में कम से कम 40 घंटे दफ्तर में काम करते हुए गुजारें।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.