ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

साल में पहली बार फाइनल में पहुंची टीम इंडिया

भारतीय टीम ने इतिहास रच दिया है। थाईलैंड के बैंकॉक में खेले जा रहे थॉमस कप बैडमिंटन टूर्नामेंट में टीम इंडिया फाइनल में पहुंच गई है। 73 साल के टूर्नामेंट के इतिहास में भारतीय टीम पहली बार फाइनल में पहुंची है। इससे पहले टीम 1952, 1955 और 1979 में सेमीफाइनल में पहुंची थी। टीम इंडिया ने सेमीफाइनल मुकाबले में डेनमार्क को 3-2 से हरा दिया।भारत की जीत में सिंगल्स में किदांबी श्रीकांत, एचएस प्रणय और डबल्स में सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने अहम किरदार निभाया। इन्होंने अपने-अपने विपक्षी के खिलाफ जीत हासिल की। हालांकि, लक्ष्य सेन को वर्ल्ड चैंपियन विक्टर एक्सेलसेन के हाथों हार का सामना करना पड़ा।पहले मैच में एक्सेलसेन और लक्ष्य सेन आमने-सामने थे। पहले गेम में एक वक्त स्कोर 5-5 की बराबरी पर था। इसके बाद एक्सेलसेन ने अटैक करना शुरू किया। पहले उन्होंने 11-9 की बढ़त बनाई और फिर स्कोर 17-11 कर दिया। एक्सेलसेन ने पहला गेम 21-13 से जीता। इसके बाद दूसरे गेम में भी एक्सेलसेन ने शानदार प्रदर्शन करना जारी रखा और 12-4 से बढ़त बनाने के बाद 21-13 से गेम और मैच दोनों जीत लिया। इस तरह डेनमार्क ने भारत पर 1-0 की बढ़त बना ली थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.