ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पहले साथ में बैठकर ढाबे पर खाया खाना, फिर विवाद के कारण घोंपा चाकू

चित्तौड़गढ़: विवाद के चलते युवक की हुई हत्या, पुलिस कर रही कार्रवाई।रोजड़ा गांव के पास में मंगलवार देर रात को एक खूनी संघर्ष में युवक के सीने में चाकू घोंप कर हत्या कर दी। जबकि दूसरा युवक गंभीर घायल है। घायल को जिला हॉस्पिटल लाया गया। जहां से उसे उदयपुर रेफर कर दिया गया। मामला चंदेरिया थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।चंदेरिया सीआई कैलाशचंद्र खटीक ने बताया कि मंगलवार रात को करीब डेढ़ बजे सूचना मिली की चंदेरिया थाना क्षेत्र में आने वाले खान चौराहे से रोजड़ा गांव की ओर जाने वाले रोड़ पर दो पक्षों में आपसी विवाद हुआ था। इसमें एक व्यक्ति की हत्या हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। यहां पता चला कि तुम्बडिया निवासी दशरथ बंजारा (30) की चाकू के सीने में चाकू घोंप कर हत्या कर दी, जबकि उसका जगदीश सुखवाल गंभीर घायल हो गया। पुलिस ने दोनों को जिला हॉस्पिटल पहुंचाया। यहां गंभीर घायल जगदीश सुखवाल को उदयपुर रेफर कर दिया। वहीं मृतक दशरथ बंजारा का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।मृतक के परिजन।पहले ढाबे पर साथ में खाया खाना, फिर हुआ खूनी संघर्षप्रारंभिक जांच में आया कि मृतक के गांव के ही राकेश बंजारा, लक्ष्मण गाड़री और अन्य के साथ देर रात को एक ढाबे पर खाना खाने गए थे। खाना खाने के बाद जब गांव की ओर लौट रहे थे तो इसी दौरान पुराने किसी घरेलू विवाद को लेकर आपस में कहासुनी हो गई।कहासुनी इतनी बढ़ गई थी कि राकेश बंजारा ने दशरथ बंजारा के सीने पर चाकू घोंप दिया। उसी दौरान जगदीश सुखवाल भी वहां से निकल रहा था। जगदीश सुखवाल जैसे ही बीच बचाव करने पहुंचा तो राकेश बंजारा ने उसे भी चाकू मार दिया। घायल हालत में जगदीश सुखवाल ने सरपंच प्रतिनिधि को इसकी जानकारी दी और मौके पर बुलाया। लेकिन तब तक दशरथ बंजारा की मौत हो चुकी थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.