ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

गाजियाबाद प्रशासन के नोटिस पर नरसिंहानंद गिरि का जवाब, 17 जून को जामा मस्जिद जाने पर अड़े

गाजियाबाद: गाजियाबाद में डासना देवी मंदिर के पीठाधीश्वर नरसिंहानंद गिरि ने 17 जून को जामा मस्जिद दिल्ली जाने की बात दोहराई है।17 जून को जामा मस्जिद दिल्ली में जाने के ऐलान पर गाजियाबाद पुलिस-प्रशासन द्वारा भेजे गए नोटिस का महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरि ने जवाब दिया है। उन्होंने कहा है कि मैं जेल जाने और मरने के लिए भी तैयार हूं। यति नरसिंहानंद गिरि ने कहा, मुझे सरकार ने नोटिस भेजा है। इसमें लिखा है कि मेरे जामा मस्जिद जाने से दो वर्गों में वैमनस्य हो सकता है। इतनी धमकियां मुझे आज तक मिलीं, उससे वैमनस्यता नहीं फैली? कमलेश तिवारी को मार दिया गया। अब नुपुर शर्मा को धमकियां मिल रही हैं। क्या मुस्लिमों की धमकी से वैमनस्यता नहीं बढ़ती?’सत्ता कभी किसी की नहीं रहती’यति ने कहा, मैं अकेला जा रहा हूं केवल किताब और कम्प्यूटर लेकर। आप मेरे लोकतांत्रितक अधिकार नहीं छीन सकते। मैं एक महीना 2 दिन हरिद्वार जेल में रहा हूं। अब फिर से जेल जाने और मरने के लिए भी तैयार हूं। लेकिन मैं सरकार के इस कदम का घोर विरोध करता हूं। नरसिंहानंद गिरि ने कहा, सरकार हिन्दू समाज पर अन्याय और अत्याचार कर रही है। लेकिन याद रखना, सत्ता कभी किसी की नहीं रहती। सत्ता आपकी भी चली जाएगी। धर्म के साथ विश्वासघात करेंगे तो धर्म आपको कभी माफ नहीं करेगा।नरसिंहानंद गिरि के 17 जून को जामा मस्जिद दिल्ली जाने के ऐलान पर गाजियाबाद प्रशासन ने उन्हें यह नोटिस भेजा है।क्या है पूरा मामला?डासना देवी मंदिर के पीठाधीश्वर एवं पंचम जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरि BJP प्रवक्ता नुपुर शर्मा के समर्थन में आगे आए हैं। उन्होंने कहा कि नुपुर शर्मा ने कुछ गलत नहीं कहा। जो कहा है, वो सब कुरान और अन्य इस्लामिक किताबों में पहले से लिखा है। इसलिए वे 17 जून को जुमे पर जामा मस्जिद दिल्ली में कुरान और अन्य सभी इस्लामिक किताब लेकर जाएंगे और उन किताबों में जो लिखा है, वो सबको बताएंगे। गाजियाबाद के एसडीएम और मसूरी थाना पुलिस ने इस बयान पर नरसिंहानंद गिरि को 7 जून को नोटिस जारी किया है। नोटिस में कहा है कि वह ऐसे बयान न दें और 17 जून का कार्यक्रम निरस्त करें।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.