ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

शिवपुरी में पत्नी का था अफेयर; पति बोला- शादी तय होने पर उसने भ्रूण हत्या की

शादी से पहले पत्नी का किसी के साथ अफेयर था, इतना ही नहीं उसने गर्भपात भी कराया। पत्नी की पोल खुली सूचना के अधिकार कानून यानी RTI (राइट टू इन्फॉर्मेशन) से। मामला है शिवपुरी का। जिले के बदरवास के रहने वाले पति ने SP से शिकायत की। बताया कि पोल खुलने पर पत्नी ने उसके खिलाफ अशोकनगर में प्रताड़ना का झूठा केस करा दिया है।पूरी खबर पढ़ने से पहले आप इस पोल पर सुझाव दे सकते हैं…पीड़ित ने बताया- जून 2021 में उसकी शादी अशोकनगर की रहने वाली युवती से हुई थी। शादी तय होने से पहले हमारे बीच बातचीत होने लगी थी। मैं बहुत खुश था। उसे प्यार करने लगा था, लेकिन सुहागरात पर पत्नी के पेट में 8 टांके देखे। मुझसे शादी से पहले उसने किसी और से संबंध बनाए थे, जिसकी निशानी उसके पेट में पली और शादी तय होने के कारण उसने उसे मार दिया। 10 दिन बाद पत्नी मायके चली गई।मैंने पत्नी की पोल खोलने के लिए RTI का सहारा लिया। पता चला कि अशोकनगर के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में पत्नी ने गर्भपात करवाया था। मैंने गर्भपात की रिपोर्ट निकलवा ली। पता चला कि पत्नी ने तीन महीने के भ्रूण की हत्या की है। इसी रिपोर्ट को उसने कोर्ट में भी पेश किया।पत्नी ने दर्ज कराया झूठा केसपीड़ित पति ने बताया- पत्नी की हकीकत सामने पर उसे मायके लेने नहीं गया। इस पर उसने मुझ पर अशोकनगर में भरण-पोषण का केस दर्ज करवा दिया। मामला अभी कोर्ट में चल रहा है। उसने बताया कि उसे केस के लिए अशोकनगर की कोर्ट चोरी-छिपे आना-जाना पड़ता है। पत्नी वहां कई बार उसके साथ मारपीट करवा चुकी है। उसे खतरा है, इसीलिए केस शिवपुरी ट्रांसफर कराया जाए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.