ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

परिजनों ने देवरानी – जेठानी पर आरोप लगाए, आरोपी हुए घर से फरार,पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

आगरा: थाना कमलानगर के बल्केश्वर रजवाड़ा में संदिग्ध पिस्थितियों में महिला का शव मिलाआगरा के थाना कमलानगर क्षेत्र में बीती रात महिला का शव संदिग्ध अवस्था मे घर पर मिला है। परिजनों ने अपने ही चाचा और ताऊ के परिवारीजनों पर पीट-पीटकर हत्या का आरोप लगाया है। शिकायत पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, बाकी लोग फरार हो गए हैं।जानकारी के मुताबिक मामला थाना कमलानगर के अंतर्गत बल्केश्वर जसवंत सिंह की छतरी के निकट राजवाड़ा का है। यहां की रहने वाली मीना देवी का घर के एक हिस्से में रहने वाली अपनी देवरानी और जेठानी से विवाद रहता था। बीती रात 10 बजे के लगभग जब उनके पति ओमप्रकाश शाक्य घर आये तो अंदर कमरे में मीना देवी का शव पड़ा हुआ था। महिला के मरने से पहले मल-मूत्र निकल गया था।परिजनों ने मृतका के देवर, जेठ और उनके परिवार पर आरोप लगाते हुए क्षेत्रपाल, रमा शंकर, सुशील, प्रमोद, कुसुमा और सावित्री को नामजद करते हुए तहरीर दी है।मृतका के बेटे हरिओम का आरोप है कि दिन में चाची कुसुमा और ताई सवित्रा से झगड़ा हुआ था। इसके बाद उन लोगों ने परिजनों के साथ मिलकर मारपीट की और मां का गला दबाकर हत्या कर दी। स्थानीय निवासियों का कहना है की महिला काफी दिन से बीमार थी।पुलिस ने शुरू की जांच, आरोपी हुए फरारमहिला की मौत की जानकारी के बाद थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और कमरा सील कर दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने कुछ संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। जबकि जेठ-जेठानी, देवर – देवरानी और उनके बच्चे फरार हो गए हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.