ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

जींद से गांव सिल्लाखेड़ी के लिए हुई थी रोडवेज में सवार; घर पहुंची तो गायब मिले

जींद। हरियाणा के जींद में मायके से ससुराल के लिए रोडवेज बस में सवार हुई महिला के बैग से किसी अज्ञात ने 1.50 लाख रुपए कीमत के सोने के आभूषणों को चोरी कर लिया। सदर थाना सफीदों पुलिस ने महिला के पति की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।गांव सिल्लाखेड़ी निवासी देवदत्त ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी पत्नी गांव रूपगढ़ में अपने घर गई हुई थी। गत दिवस वह जींद से हरियाणा रोडवेज की बस में अपनी ससुराल सिल्लाखेड़ी के लिए सवार हुई थी। वह बस में पिछली सीट पर बैठी थी। िजसके बाद वह घर पहुंची तो उसके बैग से सोने का हार, चेन व अंगुठी गायब मिली। जिसके बाद उसने इसकी सूचना परिजनों को दी। महिला ने आरोप लगाया कि किसी व्यक्ति ने बस में उसके सोने के आभूषणों को चोरी किया है। सदर थाना सफीदों पुलिस ने देवदत्त की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।सदर थाना सफीदों के जांच अधिकारी अंकुश ने बताया कि महिला के पति की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.