ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

जेपी नड्डा बंगाल के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे

बंगाल में पिछले साल विधानसभा चुनाव के बाद से भाजपा में मची उथल-पुथल के बीच पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा राज्य के दो दिवसीय दौरे पर मंगलवार देर शाम कोलकाता पहुंचे। यहां पहुंचने पर प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार, नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी सहित अन्य नेताओं ने एयरपोर्ट पर उनका जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने इस दौरान उनपर फूल भी बरसाए। ढोल नगाड़ों के साथ उनका स्वागत किया गया। इस दौरान उनके स्वागत के लिए एयरपोर्ट के बाहर मौजूद बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनके पहुंचने पर जमकर जय श्रीराम के नारे लगाए।

नड्डा अगले दो दिनों तक आठ और नौ जून को बंगाल में पार्टी के विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। बताया गया कि इस दौरे में नड्डा पार्टी नेताओं के साथ संगठनात्मक बैठकें कर आपसी अंतर्कलह से जूझ रही पार्टी को फिर से यहां एकजुट करने की कोशिश करेंगे और ममता सरकार के खिलाफ लड़ाई की रणनीति तैयार करेंगे। उनके दौरे को 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर संगठन को मजबूत व एकजुट करने की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है। नड्डा, प्रदेश नेतृत्व से नाराज चल रहे वरिष्ठ नेता दिलीप घोष जैसे अन्य विक्षुब्ध नेताओं के साथ भी बैठक करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष मजूमदार ने बताया कि उनके दौरे से पार्टी के कार्यकर्ताओं व नेताओं का मनोबल बढ़ेगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.