ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

खुद को विदेशी बता रहे युवक का कारनामा, पेट्रोल पंप से उड़ाए हजारों रुपए

बैतूल: विदेशी बनकर भारतीय कैरेंसी देखने के बहाने एक पेट्रोल पंप पर पहुचे शख्स ने हजारो रुपय की रकम पर हाथ साफ कर दिया। वारदात बैतूल इंदौर हाइवे पर शांताराम पेट्रोल पंप पर हुई। यह पेट्रोल पंप पूर्व भाजपा विधायक का है। पुलिस झांसा देकर रकम चुराने वाले की तलाश में जुटी।दरअसल हाइवे 59 ए पर चिरापाटला में स्थित सांताराम पेट्रोल पंप पर खुद को विदेशी बता रहा एक युवक पहुंचा और उसने पेट्रोल पंप के कर्मचारियों से अंग्रेजी में बात करना शुरू कर दिया। उसने पम्प कर्मचारियो को अपने पास रखे डॉलर दिखाएं और उनसे कहा कि मुझे इंडियन करेंसी कैसी होती है देखना है ।कर्मचारी उसके झांसे में आ गए और उन्होंने बैग में रखे पेट्रोल पंप के रुपये दिखाए। युवक ने भी बैग में रखे रुपये देखे और फिर रुपए कर्मचारियों को वापस कर दिए ।बाद में जब कर्मचारियों ने रुपये गिने तो उन्हें रुपए कम लगे और उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी कर्मचारियों के हिसाब से बैग में लगभग 30 हजार रुपये थे ।जिंसमें 15 हजार की चोरी हुई है । पुलिस ने घटना की जानकारी मिलने के बाद पेट्रोल पंप के सीसीटीवी फूटेज चेक किए और उसके बाद आसपास के ढाबों पर भी फुटेज चेक किए है ।चोर चिचोली के तरफ आया था। एसडीओपी महेंद्र सिंह मीणा ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में दिख रहे शख्स की तलाश की जा रही है। जिस कार से वह पम्प पर पहुंचा था। उसकी तलाश की जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.